आईपीएल 2023 के 17वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने कुछ ऐसा किया जो चर्चा का विषय बन गया। चेन्नई की पारी के पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज गायकवाड़ राजस्थान के गेंदबाज संदीप शर्मा ( Sandeep Sharma) का सामना कर रहे थे। संदीप गेंदबाजी करने के लिए दौड़े लेकिन गायकवाड़ आखिरी समय में पिच से हट गए थे लेकिन संदीप अपने आप को रोक नहीं पाए और गेंद डाल दी। वहीं गेंद स्विंग होते हुए गायकवाड़ के जाकर लग गयी। 

Advertisement

आपको बता दे कि संदीप चोटिल ट्रेंट बोल्ट की जगह गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे थे। वो चेन्नई के सलामी बल्लेबाज गायकवाड़ को शुरुआत की 3 गेंदे डॉट खिला चुके थे। संदीप चौथी गेंद डालने के लिए दौड़ पड़े लेकिन गायकवाड़ अंत समय में पिच से हट गए थे लेकिन संदीप अपने आप को रोक नहीं पाए और गेंद डाल दी। वहीं गेंद स्विंग होते हुए गायकवाड़ के जाकर लग गयी। इस घटना को देखकर चेन्नई के ड्रेसिंग रूम में बैठे गायकवाड़ के साथी बेन स्टोक्स अपनी हंसी रोक नहीं पाए। संदीप ने चौथे ओवर में इन फॉर्म गायकवाड़ को 8(10) रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। 

Advertisement

राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 175 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने बनाये। उन्होंने 36 गेंद में एक चौके और 3 छक्के की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इस मैच में बटलर ने 33 गेंद में अर्धशतक जड़ा था।

उनके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 26 गेंद में 5 चौको की मदद से 38 रन की पारी खेली। रविचंद्रन अश्विन ने भी 22 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 30 रन की पारी खेली। अंत में शिमरोन हेटमायर ने तेजी से 18 गेंद में नाबाद 30 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के भी लगाए। चेन्नई की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट रविंद्र जडेजा, आकाश सिंह और तुषार देशपांडे ने अपने नाम किये। मोईन अली भी एक विकेट लेने में कामयाब रहे। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार