टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में श्रीलंका के खिलाफ करो या मरो वाले मुकाबले में इंग्लैंड की टीम पहले बॉलिंग कर रही है। हालांकि, इस मैच से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि ऑलराउंडर बेन स्टोक्स तेज़ गेंदबाज़ मार्क वुड को धक्का देकर गिराते हुए दिख रहे हैं।

Advertisement

दरअसल, ये वीडियो इंग्लैंड के मैच से पहले एक फोटोशूट का है जिसमें सभी खिलाड़ियों को कुर्सी पर बैठकर ग्रुप फोटो खिंचवानी थी लेकिन उससे पहले मार्क वुड और बेन स्टोक्स के बीच ये मज़ेदार हरकत देखने को मिली। 29 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले तो सबसे आखिरी वाली कुर्सी पर मार्क वुड बैठे होते हैं और फिर जब स्टोक्स उनके पास वाली कुर्सी पर आकर बैठते हैं तो वो जानबूझ कर ज़मीन पर गिर जाते हैं।

Advertisement

इसके बाद जब वुड दोबारा कुर्सी पर बैठते हैं तो वो स्टोक्स को कंधा मारकर गिराने की कोशिश करते हैं लेकिन वो नाकाम रहते हैं लेकिन जवाब में जब स्टोक्स उन्हें कंधे से धक्का मारते हैं तो वो धड़ाम से नीचे गिर जाते हैं। इस पूरी वीडियो के दौरान खिलाड़ियों को हंसते हुए देखा जा सकता है और ये वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है।

वहीं, इस मैच की बात करें तो इंग्लैंड के लिए ये मैच जीतना बेहद जरूरी है अगर इंग्लिश टीम श्रीलंका से हारी तो वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे और ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी लेकिन अगर इंग्लैंड जीता तो ऑस्ट्रेलिया बाहर हो जाएगा और हो सकता है कि भारत के साथ इंग्लैंड सेमीफाइनल खेलता हुए दिखे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार