श्रीलंका के मध्य क्रम के बल्लेबाज भानुका राजपक्षे के लिए मौजूदा साल किसी रोलर कोस्टर राइड से कम नहीं रहा है। राजपक्षे ने जनवरी 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी और फिर एक हफ्ते बाद ही फैंस को चौंकाते हुए रिटायरमेंट को वापस ले लिया। इसके बाद फिटनेस के कारण उन्हेें फरवरी में भारत दौरे पर आने वाली टी20 टीम से बाहर कर दिया गया था।

Advertisement

इसके बावजूद उन्हें 2022 की आईपीएल नीलामी में पंजाब किंग्स द्वारा चुना गया। पंजाब किंग्स ने उन पर जो भरोसा दिखाया, राजपक्षे ने भी उस भरोसे को नहीं टूटने दिया और उन्होंने लीग में अपने पहले दो मैचों में 22 गेंदों में 43 और 9 में 31 रन बनाकर अपने आईपीएल करियर की एक धमाकेदार शुरुआत की। हालांकि, ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि इस श्रीलंकाई खिलाड़ी का परिवार आईपीएल की शुरुआत से ही पंजाब की टीम को सपोर्ट कर रहा था और राजपक्षे भी शुरू से ही पंजाब के लिए खेलना चाहते थे।

Advertisement

इस बात का खुलासा खुद राजपक्षे ने किया है। पंजाब किंग्स के इस स्टार बल्लेबाज़ ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बात करते हुए कहा, 'ये एक सपने के सच होने जैसा है। ये मेरी पत्नी थी जिसने मुझे खबर दी कि मुझे पंजाब किंग्स ने खरीद लिया है। मेरे युवा दिनों से ही मेरा पूरा परिवार हमेशा पंजाब किंग्स का साथ देता रहा है। ये एक चमत्कार की तरह है कि मैं उसी टीम में आ गया जिसका मैं बचपन से समर्थन कर रहा हूं। इतने सारे दिग्गजों के आसपास रहना बहुत अच्छा है। वो बहुत विनम्र हैं।'

आगे बोलते हुए राजपक्षे ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि कोई इस बात से इंकार कर सकता है कि ये दुनिया की सबसे बेहतरीन लीग है। दुर्भाग्य से मैं चुने जाने के बाद भी दुनिया भर की कई अन्य लीगों में नहीं खेल पाया, क्योंकि मेरे और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के बीच कुछ एनओसी [अनापत्ति प्रमाण पत्र] मुद्दे चल रहे थे। लेकिन सौभाग्य से इस बार आईपीएल के दौरान, SLC ने मुझे पंजाब किंग्स के लिए खेलने की आजादी दे दी।'

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार