IPL 2022: पंजाब किंग्स (PBKS) के कार्यवाहक कप्तान और ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ आईपीएल 2022 के मुकाबले में 11 गेंदों में एक चौके की मदद से 8 रन बनाए। धवन की यह छोटी पारी जितनी धीमी रही उतनी ही दर्दनाक भी।

Advertisement

भुवनेश्वर द्वारा डाले गए पारी के पहले ओवर की तीसरी गेंद पर धवन ने आगे निकल मिड विकेट की दिशा में उठा कर चौका मारा। इसके बाद चौथी गेंद पर भी धवन ने ऐसा ही शॉट खेलने की कोशिश की। फिर से आगे निकल कर आए धवन और बैक ऑफ़ लेंथ गेंद को ऑन साइ़ड में उठा कर मारने का प्रयास लेकिन गेंद प्राइवेट पार्ट पर जाकर लगी। जिसके बाद धवन दर्द  से कराहते हुए नजर आए। 

Advertisement

धवन इतनी तकलीफ में थे कि वह कई मिनट तक मैदान पर लेटे रहे और फीजियो को मैदान पर आना पड़ा। फीजियो द्वारा जांच के बाद धवन ने दोबारा बल्लेबाजी शुरू की। हालांकि वह तीसरे ओवर में भुवनेश्वर को ही अपना विकेट दे बैठे।    

बता दें कि कप्तान मयंक अग्रवाल चोटिल होने के कारण हैदराबाद के खिलाफ नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह धवन टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। 8 साल बाद टूर्नामेंट में धवन ने कप्तानी की है। इससे पहले उन्होंने आईपीएल में 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी की थी और उस समय विरोधी टीम थी किंग्स इलेवन पंजाब यानी पंजाब किंग्स।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार