सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने रविवार (17 अप्रैल) को पंजाब किंग्स  (PBKS) के खिलाफ शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। अपने कोटे के चार ओवरों में भुवनेश्वर कुमार ने सिर्फ 22 रन देकर 3 विकेट अपने खाते में डाले और शिखर धवन, लियाम लिविंगस्टोन और शाहरुख खान से बड़े बल्लेबाजों को आउट किया। इसके साथ ही उन्होंने कुछ खास कीर्तिमान अपने नाम कर लिए। 

Advertisement

150 विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज

Advertisement

भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में 150 विकेट पूरे कर लिए हैं, इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह आठवें खिलाड़ी बन गए हैं। भुवनेश्वर पहले भारतीय तेज गेंदबाज हैं ,जिन्होंने इस टूर्नामेंट में 150 विकेट चटकाए हैं। इससे पहले बतौर तेज गेंदबाज आईपीएल में यह कारनामा सिर्फ लसिथ मलिंगा औऱ ड्वेन ब्रावो ने किया है। 

पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट

आईपीएल में पावरप्ले (1 से 6 ओवर के बीच) में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भुवनेश्वर ने अपने नाम कर लिया है। उनके नाम अब पावरप्ले में 54 विकेट हो गए हैं। शिखर धवन को आउट कर भुवनेश्वर ने यह रिकॉर्ड बनाया। इस मामले में उन्होंने संदीप शर्मा (53 विकेट) का रिकॉर्ड तोड़ा। 

मैच की बात करें तो भुवनेश्वर के अलावा य़ुवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने चार विकेट चटकाए। जिसके चलते पंजाब की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 151 रनों पर ऑलआउट हो घई। हैदराबाद ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार