केपटाउन, 5 जनवरी (CRICKETNMORE)| भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट लेते हुए न्यूलैंड्स क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को साउथ अफ्रीका को अच्छी शुरुआत से वंचित रखा। भोजनकाल तक साउथ अफ्रीका 107 रनों पर ही अपने तीन विकेट खो चुकी है। पहले सत्र का खेल खत्म होने तक अब्राहम डिविलियर्स 59 और कप्तान फाफ डु प्लेसिस 37 रन बनाकर विकेट पर जमे हुए हैं। 

Advertisement

साउथ अफ्रीकी कप्तान डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन भुवनेश्वर ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर डीन एल्गर को बिना खाता खोले विकेट के पीछे रिद्धिमान साहा के हाथों कैच करा दिया। इस समय टीम का भी खाता नहीं खुला था। क्रुणाल पांड्या की वाइफ बला की खूबसूरत है, देखकर दंग रह जाएगें PHOTOS

Advertisement

डीन एल्गर का विकेट लेते ही भुवनेश्वर ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। भुवी साउथ अफ्रीका में पिछले 25 सालों में सीरीज की शुरुआत में सबसे कम गेंदों में विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने सीरीज की पहली पारी की तीसरी गेंद पर ये कारनामा किया।

 

इससे पहले नवंबर 1992 में कपिल देव ने साउथ अफ्रीका में खेले गई पहली सीरीज की पहली ही गेंद पर जिम्मी कुक को सचिन तेंदुलकर के हाथों कैच पकड़वाकर आउट किया था।  

टीम का स्कोर सात रन ही पहुंचा था कि एडिन मार्कराम पांच के निजी स्कोर पर भुवनेश्वर की गेंद पर पगबाधा करार दे दिए गए। मेजबान टीम के मुख्य बल्लेबाजों में से एक हाशिम अमला (3) भी भुवनेश्वर की स्विंग में फंस गए और साहा ने उन्हें लपकने में कोई गलती नहीं की। 12 रनों पर ही मेजबान टीम तीन अहम विकेट खो चुकी थी। क्रुणाल पांड्या की वाइफ बला की खूबसूरत है, देखकर दंग रह जाएगें PHOTOS

इसके बाद हालांकि डिविलियर्स और प्लेसिस ने टीम को पहले सत्र का खेल खत्म होने तक कोई और झटका नहीं लगने दिया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी हो चुकी है। डिविलियर्स ने अभी तक 65 गेंदों की पारी में 11 चौके लगाए हैं। वहीं प्लेसिस ने अभी तक 67 गेंदों का सामना किया है और सात चौके जड़े हैं। 

Advertisement

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस मैच के माध्यम से टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार