इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जेसन रॉय (Jason Roy) ने आईपीएल 2022 से नाम वापस ले लिया है। लंबे समय तक बायो बबल में रहने की चुनौतियों को देखते हुए रॉय ने यह फैसला किया है। उन्होंने पिछले हफ्ते ही इसकी जानकारी फ्रेंचाइजी को दे दी है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने आईपीएल ऑक्शन में रॉय को उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनका रिप्लेसमेंट तय होना अभी बाकी है। 

Advertisement

31 वर्षीय रॉय ने हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग 2022 में शानदार प्रदर्शन किया था। क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए खेलते हुए रॉय ने छह मैच में ने 50.50 की औसत 170.22 की स्टाइक रेट से 303 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक निकले। 

Advertisement

यह दूसरी बार है जब ऑक्शन में बिकने के बाद रॉय ने आईपीएल से नाम वापस लिया है। साल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉय को 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन निजी कारणों के चलते नाम वापस ले लिया था। 

बता दें इस सीजन आईपीएल में 10 टीमें हैं और सभी मुकाबले मुंबई और पुणे में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 26 मार्च को खेला जाएगा, वहीं फाइनल 29 मई को होगा।  

रॉय पहले गुजरात लायंस (2017), दिल्ली डेयरडेविल्स (2018) औऱ सनराइजर्स हैदराबाद (2021) के लिए आईपीएल खेल चुके हैं। उन्हें 2021 के ऑक्शन में किसी टीम ने नहीं खरीदा था, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें मिचेल मार्श के रिप्लेसमेंट के तौर पर अपने साथ जोड़ा था। रॉय ने आईपीएळ में खेले गए 13 मैचों में 29.90 की औसत औऱ 129.01 की स्ट्राइक रेट से 329 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार