6 मार्च, कोलंबो (CRICKETNMORE)। कोलंबो में खेले जा रहे पहले टी- 20 में श्रीलंका ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। लाइव स्कोर

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत बेहद ही खराब रही और कप्तान रोहित शर्मा समेत दिग्गज सुरेश रैना आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं।

Advertisement

रोहित शर्मा का खराब फॉर्म यहां पर भी जारी रहा और बिना कोई खाता खोले जीवन मेंडिस के द्वारा लिए गए शानदार कैच का शिकार बने। रोहित शर्मा को दुश्मंथा चमीरा ने अपनी गेंद पर ललचा कर पेवलियन भेज दिया।

आपको बता दें कि जीवन मेंडिस ने रोहित शर्मा का बेहद ही कमाल का कैच लपका जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया है। गौरतलब है कि इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा 12 दफा डक पर आउट हो चुके हैं।

'टी- 20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा 5वीं दफा डक का शिकार हुए तो वहीं श्रीलंका के खिलाफ T20I में दूसरी दफा बिना कोई रन बनाए आउट हुए हैं।

Advertisement

देखिए जीवन मेंडिस ने लपका रोहित शर्मा का बेहद ही कमाल का कैच, हर कोई देखकर दंग रह गया

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार