B-Love Kandy vs Colombo Stars, Dream 11 Team

Advertisement

लंका प्रीमियर लीग 2023 का तीसरा मुकाबला कैंडी फाल्कन्स और कोलंबो स्टार्स के बीच आर प्रेमदासा स्टेडियम में 31 जुलाई (सोमवार) को खेला जाएगा। अब तक इन दोनों ही टीमों का आमना-सामना कुल 7 बार हुआ है जिसमें से कोलंबो स्टार्स ने 5 बार जीत हासिल की है। यह आंकड़ें कोलंबो स्टार्स का दबदबा कैंडी फाल्कन्स पर साबित कर रहे हैं।

Advertisement

इस मुकाबले में आप कैंडी फाल्कन्स के कप्तान वानिंदु हसरंगा पर दांव खेल सकते हैं। यह 26 वर्षीय हरफनमौला खिलाड़ी आपको बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही पॉइंट्स जीता सकता है। हसरंगा के पास कुल 147 टी20 मुकाबलों का अनुभव है। वह फटाफट फॉर्मेट में कुल 197 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। यह खिलाड़ी बड़े शॉट्स मारने में भी माहिर है, ऐसे में वह कप्तान के तौर पर एक अच्छी पिक होंगे। उपकप्तान के तौर पर आप चमिका करुणारत्ने को चुन सकते हो। 

BLK vs CS: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - सोमवार, 31 जुलाई 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - आर प्रेमदासा स्टेडियम

BLK vs CS, Pitch Report

Advertisement

आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला करना चाहेगी। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 143 रन रहा है।

इस मैदान पर टूर्नामेंट का पहला मुकाबला जाफना किंग्स और कोलंबो स्टार्स के बीच खेला गया था जिसमें जाफना किंग्स ने कोलंबो स्टार्स के सामने 174 रनों का लक्ष्य रखा था हालांकि यहां रन चेज करने वाली टीम महज 152 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी और यह मैच 21 रनों से गंवा बैठी थी। ऐसे में कैंडी फाल्कन्स और कोलंबो स्टार्स में से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को कम से कम 160 से 170 रन तक जरूर बनाने होंगे।

BLK vs CS: Where to Watch?

Advertisement

लंका प्रीमियर लीग के सभी मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए प्रसारित किये जाएंगे। क्रिकेट फैंस यह मुकाबला फैन कोर्ड ऐप पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

BLK vs CS: Head to Head

कुल - 07
कोलंबो स्टार्स - 05 
कैंडी फाल्कन्स - 02

Advertisement

B-Love Kandy vs Colombo Stars, Dream11 Team

विकेटकीपर - दिनेश चांदीमल, निरोशन डिकवेला
बल्लेबाज- बाबर आजम, फखर जमान 
ऑलराउंडर - वानिंदु हसरंगा (कप्तान), मोहम्मद नवाज, चमिका करुणारत्ने (उपकप्तान)
गेंदबाज- दुष्मंथा चमीरा, मुजीब उर रहमान, नसीम शाह, मथीशा पथिराना

बैकअप - पथुम निसांका, आसिफ अली, मोहम्मद हसनैन

Advertisement

B-Love Kandy Probable Playing XI 

फखर जमान, दिनेश चांदीमल (विकेटकीपर), एंजेलो मैथ्यूज, सहान अरचिगे, एशेन बंडारा, आसिफ अली, वानिंदु हसरंगा (कप्तान), इसुरु उदाना, मुजीब उर रहमान, दुशमंथा चमीरा, मोहम्मद हसनैन

Colombo Stars Probable Playing XI 

Advertisement

निरोशन डिकवेला (कप्तान), बाबर आजम, पथुम निसांका,  नुवानीडु फर्नांडो, मुहम्मद नवाज, यशोदा लंका, चमिका करुणारत्ने, रमेश मेंडिस, नसीम शाह, लक्षण संदकन, मथीशा पथिराना

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार