टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ जुड़ चुका है। दोनों ने खुलकर कभी भी अपने रिलेशनशिप पर कुछ नहीं बोला लेकिन फिर भी मीडिया में कई ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं जिसमें यह दावा किया गया था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, बाद में टेंशन के कारण ऋषभ पंत ने व्हाट्सएप पर उर्वशी को ब्‍लॉक कर दिया था।

Advertisement

इस बीच उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत को बर्थडे विश किया। 5 अक्टूबर को ठीक तड़के सुबह 12:55 बजे उर्वशी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ऋषभ पंत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इन सबके बीच गौर करने वाली बात यह थी कि पंत का जन्मदिन 4 अक्टूबर को होता है लेकिन उर्वशी ने शायद गलती से उन्हें गलत दिन विश कर दिया।

Advertisement

उर्वशी रौतेला के ट्वीट पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या बात है अनब्लॉक किया या नहीं भाई ने।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'प्लीज हमारे लड़के को विश्वकप से पहले विचलित मत करो।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वक्त आ गया है उर्वशी रौतेला को ट्विटर पर भी ब्लॉक करने का।'

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2019 में ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला को जुहू के एस्टेला होटल में लेट नाइट डिनर डेट पर जाते हुए देखा गया था (Cricketnmore इस बात की पुष्टि नहीं करता है) जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार