कराची/नई दिल्ली, 21 अप्रैल (CRICKETNMORE) । पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने इस बात से इनकार किया है कि वे वन डे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का अपना फैसला बदलेंगे। उन्होंने कहा कि नये खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में जमने के लिए उचित समय दिया जाना चाहिए।

अफरीदी बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने कुछ अन्य खिलाड़ियों के साथ ढाका रवाना हो गये। उन्होंने कहा कि वनडे से संन्यास का फैसला बदलने का उनका कोई इरादा नहीं है।

उन्होंने रवानगी से पहले कहा , मेरा फैसला आखिरी है। हमें समझना होगा कि नये खिलाडियों को टीम में जमने में समय लगेगा और उन्हें वह समय दिया जाना चाहिये। पाकिस्तान के लिए 400 वनडे खेल चुके अफरीदी ने विश्व कप के बाद 50 ओवरों के क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने कहा कि उनका फोकस मजबूत टीम बनाने पर है जो 2016 में भारत में होने वाला टी20 विश्व कप जीत सके। अफरीदी ने कहा , हमारे पास अच्छे टी20 खिलाड़ी हैं और बतौर कप्तान मेरा लक्ष्य मजबूत टीम बनाने का है।

एजेंसी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार