15 नवंबर,(CRICKETNMORE)। जिम्बाब्वे के दिग्गज बल्लेबाज ब्रैंडन टेलर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ ढाका में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में नाबाद 160 रन की पारी खेलकर इतिहास रच दिया। टेलर दो बार एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले जिम्बाब्वे के पहले क्रिकेट बन गए हैं। 

Advertisement

टेलर ने ढाका टेस्ट मैच की पहली पारी में भी शतक जड़ते हुए शानदार 110 रन की पारी खेली थी। 

Advertisement

इससे पहले साल 2013 में बांग्लादेश के खिलाफ ही हरारे में खेले गए टेस्ट मैच में टेलर ने दोनों पारियों में शतक जड़े थे। इस टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 171 रन और दूसरी पारी में नाबाद 102 रन बनाए थे। जिसकी बदौलत जिम्बाब्वे वो मुकाबला 335 रनों के विशाल अंतर से जीता था।  

हालांकि ढाका टेस्ट मैच में टेलर के दोनों शतक बेकार गए औऱ मेजबान बांग्लादेश ने मुकाबला 218 रनों से जीतकर दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार