लेजेंड्स लीग क्रिकेट में गुरुवार (27 फरवरी) को इंडिया महाराजा और वर्ल्ड जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। 229 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया महाराजा की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 223 रन ही बना सकी।

Advertisement

इंडिया महाराजा को आखिरी ओवर में जीत के लिए सात रनों की दरकरार थी लेकिन 45 वर्षीय ब्रेट ली (Brett Lee) शानदार गेंदबाजी की और सिर्फ दो रन ही दिए, साथ ही इरफान पठान का विकेट भी चटकाया। इस ओवर में जो दो रन बने उसमें से एक रन वाइड का था। 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए। जिसमें हर्शल गिब्स ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में सात चौकों और सात छक्कों की मदद से 89 रनों पारी खेली।  इसके अलावा फिल मस्टर्ड ने 33 गेंदों में पांच चौकों और चार छक्कों की बदौलत 57 रन बनाए।  

इंडिया महाराजा के लिए मुनफ पटेल ने दो, स्टुअर्ट बिन्नी,इरफान पठान और रजत भाटिया ने एक-एक विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वर्ल्ड जायंट्स की शुरूआत खराब रही और वसीम जाफर (4) और एस बद्रीनाथ (2) सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद नमन ओझा ने यूसुफ पठान के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 103 रन जोड़े। 

ओझा ने 51 गंदों में आठ चौकों और सात छक्कों की मदद से 95 रनों की पारी खेली। वहीं यूसुफ ने 22 गेंदों में 45 रन बनाए। ओझा और यूसुफ के पवेलियन लौटने के बाद इरफान पठान ने 21 गेंदों में तीन चौकों औऱ छह छक्के जड़कर 56 रनों की पारी खेली और टीम को लक्ष्य के करीब लेकर गए। हालांकि ब्रेट ली ने शानदार गेंदबाजी से इंडिया महाराजा को जीत की दहलीज पार नहीं करने दी। 

Advertisement

वर्ल्ड जायंट्स के लिए रयान जे साइडबॉटम और मोर्ने मोर्केल ने दो-दो विकेट, ब्रेट ली और एल्बी मोर्केल ने एक-एक विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार