नागपुर, 29 जनवरी | भारत ने जसप्रीत बुमराह की बदौलत विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम में रविवार को हुए दूसरे टी-20 मैच में इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में पांच रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला में 1-1 से बराबरी कर ली है। अब एक फरवरी को बेंगलुरू में होने वाला आखिरी मैच निर्णायक मैच होगा। भारत से मिले 145 रनों के औसत लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड की टीम निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट गंवाकर 139 रन ही बना पाई। भारत की जीत के नायक आखिरी ओवर लेकर आए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रहे। उन्होंने इस ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए जरूरी आठ रन नहीं बनाने दिए और भारत को जीत दिलाई। इंग्लैंड ठीकठाक शुरुआत करता लग रहा था कि आशीष नेहरा ने लगातार दो गेंदों पर दोनों सलामी बल्लेबाजों सैम बिलिंग्स (12) और जेसन रॉय (10) को पवेलियन की राह दिखा दी।

Advertisement

रोमांचक मैच में बुमराह ने इंग्लैंड को किया लक्ष्य से गुमराह, भारत 5 रन से जीता

हालांकि इसके बाद जोए रूट (38) ने कप्तान इयान मोर्गन (17) के साथ 43 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाल लिया। हालांकि दोनों बल्लेबाज रनों की गति ज्यादा तेज नहीं रख पाए। यह साझेदारी भारत के लिए खतरनाक होती लग रही थी, तभी अमित मिश्रा ने मोर्गन को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच करा भारत को अपेक्षित वापसी दिलाई।

इसी ओवर में अमित, बेन स्टोक्स का विकेट भी चटकाने में सफल रहे थे। लेकिन उनका पैर क्रीज से बाहर निकल गया था और नो बॉल करार दिया गया। स्टोक्स को पहली ही गेंद पर मिला यह जीवनदान भारत के लिए भारी पड़ा। स्टोक्स ने 27 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन बनाए और रूट के साथ 52 रनों की अहम साझेदारी की।

इंग्लैंड को आखिरी के दो ओवरों में 24 रन चाहिए थे, लेकिन नेहरा ने 19वें ओवर में 16 रन दे दिए। आखिरी ओवर हमेशा की तरह बुमराह लेकर आए और पहली ही गेंद पर उन्होंने रूट का विकेट चटका दिया। अगली दो गेंदों में एक रन देने के बाद बुमराह ने चौथी गेंद पर जोस बटलर (15) को भी पवेलियन की राह दिखा दी। अब इंग्लैंड को आखिरी के दो गेंदों में सात रन चाहिए थे।

पांचवीं गेंद पर क्रिस जॉडर्न ने बाई से एक रन लिया। आखिरी गेंद पर इंग्लैंड के सामने जीत के लिए छह रनों का लक्ष्य था और स्ट्राइक ले रहे थे मोइन अली। बुमराह की ऑफ स्टंप से बाहर रही गेंद को मोइन छू भी नहीं पाए और गेंद धौनी के सुरक्षित हाथों में समा गई। भारत के लिए बुमराह ने चार ओवरों में 20 रन देकर दो विकेट चटकाए। आशीष नेहरा को तीन विकेट मिला। इससे पहले, भारत ने लोकेश राहुल (71), मनीष पांडे (30) और कप्तान विराट कोहली (21) की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट गंवाकर 144 रन बनाए थे।

Advertisement

दूसरे टी- 20 में इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

मेहमान टीम ने एक बार फिर कप्तान विराट कोहली के बतौर ओपनर सफल होने की हसरत को लगातार दूसरी बार सफल नहीं होने दिया। कोहली ने 15 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्का लगाया। भारत ने 30 रन के कुल योग पर कोहली का विकेट गंवाया, फिर 56 के कुल योग पर सुरेश रैना (7) तथा 69 के कुल योग पर युवराज सिंह (4) आउट हुए।

कोहली को जार्डन ने आउट किया जबकि रैना को आदिल राशिद तथा युवराज को मोइन ने चलता किया। रैना ने 10 गेंदों का सामना किया जबकि युवराज ने 14 गेंदें खेलीं। इन दोनों के बल्ले से एक भी चौका या छक्का नहीं निकला। अली ने अपने चार ओवर के कोटे में सिर्फ 20 रन दिए। कानपुर में खेले गए पहले मुकाबले में वह मैन ऑफ द मैच थे।

अमित मिश्रा ने बनाया टी- 20 में सबसे बड़ा रिकॉर्ड

युवराज के आउट होने के बाद राहुल ने मनीष पांडे (30) के साथ मिलकर न सिर्फ चौथे विकेट के लिए 56 रन जोड़े। राहुल का विकेट 125 के कुल योग पर गिरा। 47 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के लगाने वाले राहुल को जार्डन ने स्टोक्स के हाथों कैच कराया। महेंद्र सिंह धौनी (5) भी आखिरी के ओवरों में ज्यादा रन नहीं बटोर पाए। भारतीय टीम ने आखिरी के ओवर में तीन विकेट गंवाए। आखिरी के छह ओवरों में से चार ओवर भारत के लिए अच्छे नहीं रहे। भारतीय बल्लेबाज 15वें ओवर में तीन, 16वें ओवर में छह और 18वें तथा 20वें ओवर में पांच-पांच रन जोड़ सके। जार्डन ने इस मैच में तीन विकेट लिए। उन्होंने अपने चार ओवर के कोटे में 22 रन खर्च किए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार