कोलकाता, 7 अगस्त (CRICKETNMORE)। बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) मंगलवार को अपने वार्षिक सम्मान समारोह में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सबसे अनुभवी दिग्गज गेंदबाज झूलन गोस्वामी को 10 लाख रुपये का नकद इनाम प्रदान कर सम्मानित करेगा।

Advertisement

बंगाल की रहने वाली झूलन ने हाल ही में इंग्लैंड में संपन्न हुए आईसीसी महिला विश्व कप में भारतीय टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। वह भारतीय टीम की कप्तान भी रह चुकी हैं।

Advertisement

34 वर्षीय झूलन ने हाल ही में आस्ट्रेलिया की कैथरीन फिट्जपैट्रिक का रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट हासिल करने का विश्व कीर्तिमान अपने नाम किया है।

इंग्लैंड के खिलाफ हुए फाइनल मैच में झूलन ने शानदार गेंदबाजी की थी और 23 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे, जिसकी बदौलत भारत ने इंग्लैंड को 50 ओवरों में सात विकेट पर 228 रनों पर सीमित कर दिया था।

हालांकि भारतीय बल्लेबाज अपने खेल पर नियंत्रण नहीं रख सकीं और एकसमय जीता लग रहा मैच भारत के हाथों मात्र नौ रनों के अंतर से फिसल गया।

सोमवार को एक समारोह के दौरान झूलन ने कहा, "हमने फाइनल मैच में अपने स्तर पर सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से क्रिकेट में पूर्वानुमान नहीं लगाए जा सकते। मैच के आखिरी एक घंटे में मैच का रुख पलट गया और हम हार गए। यही जीवन है।"

Advertisement

IANS

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार