मेलबर्न, 11 जनवरी (CRICKETNMORE)| इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम में केमरन व्हाइट की वापसी हुई है।ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट (सीए) ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

Advertisement

व्हाइट ने पिछले तीन साल से वनडे क्रिकेट नहीं खेला है। उन्हें क्रिस लिन के स्थान पर ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल किया गया है।

Advertisement

घरेलू वनडे क्रिकेट और केएफसी बीबीएल में मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए किए गए शानदार प्रदर्शन के दम पर 34 वर्षीय खिलाड़ी व्हाइट ने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। 

 

सीए के राष्ट्रीय चयनकर्ता ट्रेवर हॉन्स ने कहा, "व्हाइट अच्छी फॉर्म में हैं और उनके आंकड़ें इस बात को साफ जाहिर करते हैं। वह बहुत अच्छा खेल रहे हैं। केफसी बीबीएल में वह सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं। इसके साथ ही वह एक अनुभवी खिलाड़ी भी हैं।"

वेबसाइट 'क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू' की रिपोर्ट के अनुसार, वनडे टीम में अपने शामिल होने की खबर से व्हाइट हैरान और खुश हुए। उन्होंने एक बयान में कहा, "मैं अपने चयन की खबर सुनकर काफी हैरान था। निश्चित तौर पर मैं इस अवसर का इंतजार कर रहा था।"

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत 14 जनवरी को हो रही है। 

ऑस्ट्रेलिया टीम :

Advertisement

स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पेट कमिंस, एरॉन फिंच, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मिशेल मार्श, टिम पेन, झे रिचर्डसन, मिशेल स्टॉर्क, मार्कस स्टोइनिस, एंड्रयू टाई, केमरन व्हाइट और एडम जाम्पा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार