Champions Trophy 2025 Points Table:भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार (23 फरवरी) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया। इस शानदार जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सेमाफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान टीम ने 49.4 ओवर में 241 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 42.3 ओवर में 4 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। भारत की इस जीत के साथ ही पॉइंट्स टेबल मे उलटफेर हुआ है। 

Advertisement

भारतीय टीम की लगातार दूसरी जीत है औऱ टीम के चार पॉइंट्स हो गए हैं और उसका नेट रनरेट+0.647 हो गया है और टीम ग्रुप ए में पहले नंबर पर पहुंच गई है। न्यूजीलैंड दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

पाकिस्तान की लगातार दूसरी जीत है औऱ टीम का नेट रनरेट -1.087 हो गया है।

वहीं ग्रुप बी में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर काबिज है। 

बता दें कि मौजूदा चैंपियन पाकिस्तान की टीम की उम्मीद अब सोमवार (24 फरवरी) को न्यूजीलैंड-बांग्लादेश के बीच होने वाले मुकाबले पर है। अगर बांग्लादेश जीत दर्ज करती है तो ही पाकिस्तान की उम्मीद जिंदा रहेगी, लेकिन न्यूजीलैंड की जीत के साथ ही पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर जो जाएगी। 

Advertisement

विराट कोहली बने जीत के हीरो

भारतीय टीम की शानदार जीत के हीरो रहे विराट कोहली, जिन्होंने अपने वनडे करियर का 51वां शतक जड़ा और 111 गेंदों में सात चौकों की मदद से नाबाद 100 रन की पारी खेली। इस शतकीय पारी के दौरान कोहली ने 14000 वनडे रन भी पूरे कर लिए औऱ वह सबसे तेज इस आंकड़े तक पहुंचने वाले खिलाड़ी बन गए। कोहली को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार