VIDEO : चारू शर्मा ये तुमने क्या किया ? खलील अहमद पर MI ने लगाई थी बोली लेकिन DC को बेचा

Updated: Wed, Feb 16 2022 15:47 IST
Cricket Image for VIDEO : चारु शर्मा ये तुमने क्या किया ? खलील अहमद पर MI ने लगाई थी बोली लेकिन DC क (Image Source: Google)

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन के खत्म होने के बाद एक बड़ी गलती सामने आई है। लगभग पूरे मेगा ऑक्शन में चारू शर्मा ने ऑक्शनर की भूमिका निभाई और जब ऑक्शन खत्म हुआ तो चारू शर्मा की चौतरफा तारीफ हुई क्योंकि उन्होंने खड़े पैर बीसीसीआई की फज़ीहत होने से बचाई थी। लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें चारू की एक बड़ी गलती सामने आई है।

चारू शर्मा ने ये गलती मेगा ऑक्शन में भारतीय गेंदबाज खलील अहमद की नीलामी के दौरान की। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि खलील अहमद पर रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने सबसे बड़ी बोली लगाई थी लेकिन चारू ने गलती से खलील को दिल्ली कैपिटल्स को बेच दिया।

2 मिनट 19 सेकेंड के इस वायरल वीडियो को देखकर पता चलता है कि खलील पर दिल्ली ने 5 करोड़ की बोली लगाई जिसके बाद मुंबई इंडियंस के लिए आकाश अंबानी ने 5.25 करोड़ की बोली लगा दी। इसके बाद दिल्ली की तरफ से 5.50 करोड़ की बोली लगाने के लिए हाथ उठा लेकिन उन्होंने चारू से रुकने को कहा।

यही वो पल था जहां ऑक्शनर चारू शर्मा से सबसे बड़ी गलती हो गई। दिल्ली ने रूकने के लिए कहा था लेकिन इसके बावजूद चारू ये कहते दिखे कि सर्वाधिक 5.25 करोड़ की बोली दिल्ली ने लगाई है। इसके बाद मुंबई इंडियंस का मैनेजमेंट भी कंफ्यूज दिखा और उन्होंने अगली बोली लगाने से मना कर दिया।

Also Read: टॉप 10 लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज

हालांकि, अगर कायदे से देखा जाए तो 5.25 करोड़ की आखिरी बोली मुंबई ने ही लगाई थी लेकिन इसको लेकर MI ने कोई ऐतराज़ नहीं जताया और आखिर में चारू शर्मा ने खलील अहमद को दिल्ली कैपिटल्स को सोल्ड कर दिया। अब इस घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है और फैंस चारू की इस गलती पर उन्हें खरी खोटी भी सुना रहे हैं।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें