आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा था जब टीम के स्टार गेंदबाज नाथन एलिस चोट के चलते बाहर हो गए। अब टीम ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को CSK ने अपनी टीम में शामिल किया है। 

Advertisement

आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा, जब ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए। एलिस टीम के लिए खासतौर पर डेथ ओवर्स में अहम भूमिका निभा सकते थे, लेकिन चोट ने CSK की प्लानिंग को बड़ा झटका दे दिया।

Advertisement

दरअसल, एलिस ने हाल ही में खेले गए एक घरेलू वनडे कप फाइनल के दौरान अपनी पुरानी चोट को फिर से बढ़ा लिया था, जिसके बाद उन्हें करीब तीन महीने के रिहैब की जरूरत है। ऐसे में फ्रेंचाइजी को तुरंत उनका विकल्प तलाशना पड़ा।

अब जब आईपीएल 2026 की शुरुआत में एक हफ्ते से भी कम समय बचा है, इसी बीच मंगलवार (24 मार्च) को CSK ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया। आईपीएल की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को 1.5 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया गया है।

स्पेंसर जॉनसन इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए 13 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 5 वनडे और 8 टी20 मुकाबले शामिल हैं। इन मैचों में उन्होंने कुल 18 विकेट अपने नाम किए हैं।

आईपीएल अनुभव की बात करें तो जॉनसन इससे पहले गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भी खेल चुके हैं। हालांकि अब तक उनका प्रदर्शन ज्यादा प्रभावशाली नहीं रहा है और 9 मैचों में उन्होंने सिर्फ 5 विकेट ही हासिल किए हैं। ऐसे में इस सीजन CSK के लिए उनका प्रदर्शन काफी अहम रहने वाला है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स इस बार नए जोश के साथ मैदान पर उतरेगी। टीम अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में करेगी। पिछले सीजन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, ऐसे में फैंस को इस बार टीम से बेहतर शुरुआत की उम्मीद होगी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार