चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने चोट के कारण बाहर हुए सैम कुरेन (Sam Curran) की जगह आईपीएल 2021 के बाकी बचे मुकाबलों के लिए बारबाडोस के तेज गेंदबाज डोमिनिक ड्रेक्स (Dominic Drakes) को टीम में शामिल किया है। कुरेन पीठ के निचले हिस्से में चोट के काऱण आईपीएल से बाहर हो चुके हैं। 

Advertisement

ड्रेक्स पहले से ही आईपीएल बबल का हिस्सा हैं। वह बतौर नेट गेंदबाज मुंबई इंडियंस की टीम के साथ थे। 

Advertisement

23 वर्षीय बाएं हाथ के गेंदबाज डोमिनिक, वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर वेसबर्ट के बेटे हैं। उन्होंने हाल ही में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को कैरेबियन प्रीमियर लीग 2021 का खिताब जिताने में अहम रोल निभाया था।

डोमिनिक ने पूरे टूर्नामेंट में 16 विकेट हासिल किए थे। इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी की लिस्ट में वह संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर रहे थे। 

डोमिनिक ने सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ हुए सीपीएल के फाइनल में 24 गेंदों में नाबाद 48 रनों की तूफानी पारी खेली थी। उन्होंने अब तक एक फर्स्ट क्लास मुकाबला, 25 लिस्ट ए और 19 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। 

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

नियमों के अनुसार, एक फ्रेंचाइजी अपने आखिरी लीग मैच से पहले खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के लिए आवेदन कर सकती है। चेन्नई अपना आखिरी मुकाबला गुरुवार (7 अक्टूबर) को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार