आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने डेवोन कॉनवे (Devon Conway) की पारी और रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के आखिरी दो गेंदों पर एक छक्के-चौके की मदद से गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराते हुए ट्रॉफी को 5वीं बार अपने नाम कर लिया। वहीं गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन का अर्धशतक बेकार चला गया। चेन्नई ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। फाइनल में गुजरात ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में साई सुदर्शन की जगह जोशुआ लिटिल को खिलाया। वहीं चेन्नई ने इस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मथीशा पथिराना की जगह शिवम दुबे को खिलाया। 

Advertisement

यह फाइनल मैच बारिश के कारण काफी देरी से शुरू हुआ। जब चेन्नई का 0.3 ओवर में बिना विकेट खोये 4 रन था तभी बारिश आ गयी और उसके बाद मैच 12:10 पर शुरू हुआ और CSK को 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला था। वहीं यह फाइनल 28 मई को खेला जाना था लेकिन बारिश के कारण मैच को रिजर्व डे (29 मई) को शिफ्ट कर दिया गया था। 

Advertisement

गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में  4 विकेट खोकर 214 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन साई सुदर्शन ने बनाये। उन्होंने 47 गेंद में 8 चौको और 6 छक्कों की मदद से 96 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा ऋद्धिमान साहा ने 39 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों ने 64 (42) रन की साझेदारी की। वहीं शुभमन गिल ने 20 गेंद में 7 चौको की मदद से 39 रन का योगदान दिया। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 12 गेंद में 2 छक्कों की मदद से 21* रन बनाये। साई ने उनके साथ 81 (33) रन की शानदार साझेदारी की। चेन्नई की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट मथीशा पथिराना ने लिए। वहीं एक-एक विकेट दीपक चाहर और रवींद्र जडेजा को मिला। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम ने 15 ओवर में 5 विकेट खोकर 171 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन डेवोन कॉनवे ने बनाये। उन्होंने 25 गेंद में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 47 रन की पारी खेली। वहीं शिवम दुबे ने 21 गेंद में 2 छक्कों की मदद से नाबाद 32 रन की पारी खेली। उनके अलावा अजिंक्य रहाणे ने 13 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 27 रन का योगदान दिया। 

वहीं ऋतुराज गायकवाड़ ने 16 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाये। कॉनवे और गायकवाड़ ने पहले विकेट के लिए 74 (39) रन की साझेदारी करते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। वहीं मोहित की आखिरी दो गेंदों पर जडेजा ने एक छक्का और एक चौका जड़ते हुए टीम को 5वीं बार चैंपियन बना दिया। गुजरात की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट मोहित शर्मा ने लिए। वहीं दो विकेट नूर अहमद ने अपने खाते में जोड़े। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार