श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। क्रिकेट पंडितों और दिग्गज़ों का मानना है कि यहां से इन दोनों का करियर लगभग खत्म हो चुका है। अगर आप भी यही मानते हैं तो आपको रोहित शर्मा का ये बयान जरूर सुनना चाहिए जो उन्होंने पहले टेस्ट मैच से पहले दिया है।

Advertisement

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार यानि 3 फरवरी को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की जगह को भरना आसान नहीं होगा और ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि इन दोनों का करियर खत्म हो गया है और ये वापसी नहीं कर सकते हैं।

Advertisement

रोहित ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "देखो, रहाणे और पुजारा के जूते भरना बहुत मुश्किल होने वाला है, जो कोई भी आता है उसके लिए ये कभी भी आसान नहीं होगा, यहां तक ​​​​कि मुझे भी नहीं पता कि रहाणे और पुजारा की जगह कौन आने वाला है। देखिए, पुजारा और रहाणे ने इस टीम के लिए क्या किया है, आप इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकते, इतने सालों की कड़ी मेहनत और 80-90 टेस्ट खेलकर, विदेशों में टेस्ट जीते। भारतीय टेस्ट टीम को नंबर 1 पर पहुंचाने में योगदान दिया।"

आगे बोलते हुए हिटमैन ने कहा, "ऐसा नहीं कहा जा सकता कि इन लोगों को भविष्य में नहीं देखा जाएगा, वो हमारी योजनाओं में होंगे। जैसा कि चयनकर्ता ने भी कहा, ये सिर्फ अभी के लिए है कि हमने उन पर विचार नहीं किया। आगे के लिए कुछ भी नहीं कहा जा सकता, ऐसे में दरवाजे अभी भी खुले हुए हैं।'

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार