Cheteshwar Pujara Century: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी 2024 (Ranji Trophy 2024) की शानदार शुरुआती की है। पुजारा फिलहाल इंडियन टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं है, लेकिन उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2024 के अपने पहले ही मुकाबले में गजब का शतक ठोककर एक बार फिर इंडियन टेस्ट टीम का दरवाजा खटखटा दिया है। पुजारा ने सौराष्ट्र क्रिकेट टीम के लिए खेलते हुए झारखंड के खिलाफ शतक ठोका जो कि उनके फर्स्ट क्लास करियर का 61वां शतक है।

Advertisement

चेतेश्वर पुजारा सौराष्ट्र के लिए नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे थे जिसके बाद उन्होंने 162 गेंदों का सामना करते हुए झारखंड़ के खिलाफ अपना शतक पूरा किया। ये भी जान लीजिए कि खबर लिखे जाने तक पुजारा नाबाद 117 रनों पर बैटिंग कर रहे हैं और उनकी इस शानदार पारी के दम पर सौराष्ट्र की टीम अपनी पहली इनिंग में अब तक 348 रन स्कोरबोर्ड पर टांग चुकी है।

Advertisement

गौरतलब है कि 35 वर्षीय पुजारा को इंडियन टेस्ट टीम की दीवार कहा जाता है, लेकिन हाल ही में पुजारा को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं दी गई थी। पुजारा ने अपना आखिरी टेस्ट साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जून के महीने में खेला था। इंडियन सेलेक्टर्स की तरफ से ये संकेत मिले थे कि अब वो टेस्ट टीम में युवाओं को जगह देने का मन बना चुके हैं, लेकिन अगर पुजारा रणजी ट्रॉफी में एक बार फिर कमाल का प्रदर्शन करते हैं तो ऐसे में उन्हें नज़रअंदाज करना चयनकर्ताओं के लिए भी आसान नहीं होगा।

 

ये भी जान लीजिए कि पुजारा उन चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों में से एक हैं जो कि मौजूदा इंडियन टेस्ट टीम में 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेल चुके हैं। पुजारा ने अब तक भारत के लिए 103 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 43.60 की औसत से 7195 रन ठोके हैं। पुजारा के नाम 19 शतक और 35 अर्धशतक मौजूद है।

Also Read: Live Score

बात करें अगर रणजी मैच की तो यहां पुजारा के शतक के अलावा हार्विक देसाई ने सौराष्ट्र के लिए 119 गेंदों पर 85 रन बनाए हैं। वहीं शेल्डन जैक्सन औऱ अर्पित वासवाद ने अर्धशतकीय पारी खेली है। पुजारा के साथ प्रेरक मांकड़ बैटिंग कर रहे हैं। वहीं झारखंड़ ने अपनी पहली इनिंग में 142 रन बनाए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार