इंदौर, 23 फरवरी (CRICKETNMORE)| अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (68) और हार्विक देसाई (56) के अर्धशतकों की मदद से सौराष्ट्र ने सैयद मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप-सी मैच में शुक्रवार को मध्य प्रदेश को छह विकेट से हरा दिया। मध्य प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 138 रन का स्कोर बनाया जिसे सौराष्ट्र ने 16.5 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। पुजारा ने 46 गेंदों पर 11 चौके और देसाई ने 36 गेंदों पर नौ चौके और एक छक्का लगाया। 

Advertisement

उनके अलावा रोबिन उथप्पा और शेल्डन जैक्सन ने चार-चार रन बनाए। 

Advertisement

मध्य प्रदेश की ओर से ईश्वर पांडे ने दो और आवेश खान तथा मीहिर हीरवानी ने एक-एक विकेट लिए। 

इससे पहले, मध्य प्रदेश की टीम पूरे ओवर खेलने और पूरे विकेट खोने के बाद भी 138 रन तक ही पहुंच सकी। मेजबान मध्य प्रदेश की ओर से पार्थ साहनी ने सर्वाधिक 49, अभिषेक भंडारी ने 30 और वेंकटेश अय्यर ने 23 रन बनाए। 

सौराष्ट्र के लिए चेतन सकारिया ने चार, कप्तान जयदेव उनादकट ने तीन और प्रेरक माकंड ने दो विकेट हासिल किए। 

इसी ग्रुप के दूसरे मैच में मुंबई ने पंजाब को 35 रन से शिकस्त दी। मुंबई की यह लगातार दूसरी जीत और पंजाब की यह दूसरी हार है। 

Advertisement

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन का स्कोर बनाया और फिर पंजाब को 120 रन पर रोक दिया। 

पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा 54 और गुरकीरत सिंह मान ने 24 रन बनाए। युवराज सिंह (7) समेत बाकी बल्लेबाज दहांई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाए। 

मुंबई के लिए धवल कुलकर्णी ने चार, शुभम रंजाने ने दो और शम्स मुलानी, शार्दुल ठाकुर तथा तुषार देशपांडे ने एक-एक विकेट लिए। 

Advertisement

इससे पहले, मुंबई ने सूर्यकुमार यादव के 80 और श्रेयस अय्यर के 46 रनों की मदद से 155 रन का स्कोर खड़ा किया। यादव ने 49 गेंदों पर नौ चौके और चार छक्के जबकि अय्यर ने 40 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्के लगाए। 

पंजाब की ओर से बरिंदर शरण और बलतेज सिह ने तीन-तीन जबकि संदीप शर्मा ने दो और मनप्रीत गोनी ने एक विकेट लिया। 

ग्रुप सी के तीसरे मैच में गोवा ने सिक्किम को आठ विकेट से हरा दिया। 

Advertisement

सिक्किम की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 100 रन ही बना सकी, जिसे गोवा ने 14 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

गोवा के लिए सगुन कामत ने नाबाद 50, अमित वर्मा ने 23, कप्तान अमोग सुनील देसाई ने 12 और कीनन वाज ने नाबाद 12 रन बनाए। 

इससे पहले, सिक्किम की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 100 रन ही बना सकी। सिक्किम के लिए बिबेक दयाली ने 22, प्लेजर तामंग ने 19, मीलिंद कुमार ने 16 और आशीष थापा ने 12 रन बनाए। 

Advertisement

गोवा की ओर से लक्ष्य गर्ग ने तीन, दर्शन मिसाल ने दो और कृष्णा दास तथा विजेश प्रभुदेसाई ने एक-एक विकेट लिए।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार