भारतीय क्रिकेटर्स की फैन फॉलोइंग हदपार है। फैंस क्रिकेट से परे जाकर अपने पसंदीदा क्रिकेटर की पर्सनल लाइफ के बारे में छोटी से छोटी जानकारी डिटेल में जानने के इच्छुक रहते हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन क्रिकेटर्स से जुड़ी ऐसी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं जिनके माध्यम से फैंस को इंगेज किया जाता है। फैंस को तस्वीर में मौजूद क्रिकेटर को पहचानने का चैलेंज दिया जाता है। ज्यादातर मौकों पर क्रिकेटर की तस्वीर बचपन से जुड़ी हुई होती है जिनके पहचानने में फैंस का माथा भन्ना जाता है।

Advertisement

इसी कड़ी में हम आपके सामने लेकर आए हैं ऐसे युवा भारतीय क्रिकेटर की तस्वीर जिसको एक झलक में पहचान पाना शायद आपके लिए मुश्किल हो। तस्वीर में क्रिकेटर अपनी बहन और मां के साथ फोटो खिंचवाते हुए नजर आ रहे हैं। मां की ममता में लिपटा हुआ ये बच्चा बेहद क्यूट लग रहा है।

Advertisement

ये तस्वीर इतनी ज्यादा क्यूट है कि एक झलक देखने के बाद आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। तस्वीर देखने के बाद एक झलक में ये अनुमान लगा पाना मुश्किल है कि मां और नन्ही बहन के साथ खड़ा ये नन्हा बच्चा कौन है। ये नन्हा बच्चा टीम इंडिया का उभरता हुआ सितारा ऋषभ पंत है। मौजूदा समय में ऋषभ पंत की गिनती क्रिकेट जगत के धाकड़ बल्लेबाजों में होती है।

25 साल के ऋषभ पंत का जन्म रुड़की (उत्तराखंड) में हुआ था। इनका पैतृक निवास पिथौरागढ़ के पाली नामक गांव मे है। ऋषभ पंत ने अबतक भारत के लिए 31 टेस्ट 28 वनडे और 66 टी20 मैच खेले हैं। आईपीएल में ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हैं। ऋषभ पंत के नाम टेस्ट क्रिकेट में 5 शतक हैं वहीं वनडे क्रिकेट में उनके बल्ले से 1 शतक निकला है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार