10 अगस्त, नई दिल्ली (CRICKETNMORE) भारत के लिए शानदार परफॉर्मेंस करने वाले चायनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने कप्तान विराट कोहली के बारे में एक खास बयान दिया है। कुलदीप यादव ने कोहली का शुक्रिया अदा करते हुए कहा है कि विराट कोहली ने उनपर जो भरोसा जताया है वो असाधारण है। कुलदीप यादव ने कहा कि कोहली ने उनको काफी सपोर्ट किया है।  क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत, देखिए PHOTOS

Advertisement

गौरतलब है कि श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा की जगह कुलदीप यादव भारत के प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं। आपको बता दें कि कुलदीप यादव भारत के लिए लगातार अच्छा परफॉर्मेंस करते आए हैं और उन्हें कप्तान कोहली का सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी माना जाता है।  

Advertisement

श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के शुरू होने से पहले कुलदीप यादव ने कहा कि जिस तरह से वेस्टइंडीज में कोहली भाई ने उनको गेंदबाजी के दौरान सपोर्ट किया वो कमाल का रहा था। कुलदीप का कहना है कि यदि कप्तान आप पर विश्वास दिखाए तो आपके अंदर आत्मविश्वास काफी आता है और आप हर समय टीम के लिए अच्छा परफॉर्मेंस करना चाहते हैं।

कुलदीप यादव ने आगे कहा है कि भारतीय टीम में खेलने के बाद उनके लाइफ में काफी बदलाव आया है। उनका कहा है कि टीम में डेब्यू करने के बाद अब काफी क्रिकेटर्स मेरी गेंदबाजी एक्शन की कॉपी करने लगे हैं। कुलदीप यादव का कहना है कि हमारे देश में अभी काफी सारे चायनामैन गेंदबाज हैं और मुझे उम्मीद है कि आने वाले सालो में भारत के तरफ से और भी चायनामैन गेंदबाज खेलेगें। क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत, देखिए PHOTOS

कुलदीप यादव ने अपने पैरेंट्स के बारे में कहा कि आप जब भारत के लिए क्रिकेट खेलते हैं तो आपके पैरेट्स यकिनन आप पर गर्व करते हैं। मैं काफी गर्व महशूस करता हूं कि मैं भारत के लिए क्रिकेट खेल रहा हूं। बचपन से जो मैंने मेहनत करी है वो आज सफल होता दिख रहा है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार