पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इंग्लैंड औऱ वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम की घोषणा कर दी है। पाकिस्तान को इंग्लैंड दौरे पर तीन वनडे औऱ तीन टी-20 मैच की सीरीज, वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टी-20 मैच और दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है। 21 सदस्यीय टेस्ट टीम में मोहम्मद अब्बास औऱ नसीम शाह की वापसी हुई है। वहीं, यासिर शाह को भी मौका मिला है। 

Advertisement

पाकिस्तान की टी-20 टीम में युवा विकेटकीपर आजम खान (Azam Khan) को पहली बार मौका मिला है। आजम पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर मोइन खान (Moin Khan Son) के बेटे हैं। उन्होंने पाकिस्तान टीम में अपनी जगह बनाने के लिए 30 किलो वजन कम किया है। एक साल पहले उनका वजन 130 किलो के करीब था। पाकिस्तान सुपर लीग में शानदार प्रदर्शन के अलावा उन्होंने घरेलू क्रिकेट में खेले गए 36 टी-20 मैच में 157 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

Advertisement

इस युवा खिलाड़ी के सेलेक्शन पर काफी घमासान मचा हुआ है लेकिन क्या आप लोग जानते हैं कि इस ताकतवर खिलाड़ी की तारीफ यूनिवर्स बॉस क्रिसे गेल से लेकर डेल स्टेन तक कर चुके हैं। यहां तक कि आजम की सेलेक्शन होने पर फाफ डू प्लेसिस ने भी इस युवा खिलाड़ी की तारीफ की है।

अपना सेलेक्शन होने के बाद आजम ने बताया, “उनके (क्रिस गेल) जैसे खिलाड़ियों से अनुभव हासिल करना आदर्श है। मुझे विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ बातचीत करना काफी पसंद है क्योंकि आपको इस बात का अंदाजा हो जाता है कि उन्होंने इसे बड़े मंच पर खेलने के लिए कितना प्रयास किया है। क्रिस गेल ने मेरे पावर-हिटिंग की तारीफ की और मुझे कड़ी मेहनत करते रहने की सलाह दी है।”

गेल के अलावा आजम ने ये भी कहा कि वो डेल स्टेन के भी बहुत बड़े फैन हैं और दोनों की काफी चीज़ें मेल भी खाती हैं। आपको  बता दें कि अपना सेलेक्शन होने के बाद से ही आजम सुर्खियों में छाए हुए हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार