कोलकाता, 12 अप्रैल (CRICKETNMORE) । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू से मिली हार से निराश कोलकाता नाइट राइडर्स के हरफनमौला खिलाड़ी यूसुफ पठान ने कहा है कि उनकी टीम ने सब कुछ सही किया लेकिन क्रिस गेल के तूफान ने यहां आईपीएल मैच उनके हाथ से छीन लिया। गत चैम्पियन केकेआर ने नियमित अंतराल पर विकेट हासिल किए और उसने विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जैसे खतरनाक बल्लेबाजों को भी पवेलियन भेज दिया था लेकिन वेस्टइंडीज के आक्रामक सलामी बल्लेबाज गेल ने 56 गेंद में 96 रन की पारी खेलकर आरसीबी को एक ओवर शेष रहते जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

पठान ने कल मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, गेल ने जिस तरह की बल्लेबाजी की उसे श्रेय दिया जाना चाहिए। उसने आरसीबी के लिए मैच जीत लिया। यह सिर्फ हमारा दूसरा ही मैच था इसलिए चिंता करने वाली बात नहीं है। हम अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, टी20 मैच इसी तरह होते हैं, आपके पास कई बड़े खिलाड़ी होते हैं लेकिन एक खिलाड़ी आपको मैच जिता देता है। जैसा कि मैंने कहा, गेल को श्रेय जाता है। ऐसा नहीं है कि हम खराब क्रिकेट खेले। उसने मैच हमारे हाथों से छीन लिया। हम किसी को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते। हम दोनों मैचों में अच्छा खेले।

पठान ने रहस्यमयी स्पिनर सुनील नारायण का भी बचाव किया जो बदले हुए एक्शन के साथ वापसी करने के बाद से दो मैचों में एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं। आरसीबी के युवा लेग स्पिनर युजवेंद्र चाहल ने कहा कि गेल की आक्रामक पारी का इतना जबर्दस्त असर था कि लक्ष्य का पीछा करने के दौरान ड्रेसिंग रूम में एक भी खिलाड़ी नर्वस नहीं था। उन्होंने कहा, डगआउट में हम पर अधिक दबाव नहीं था। हमें पता था कि जब तक गेल क्रीज पर है तब तक कुछ भी हो सकता है। सभी सहज थे।

एजेंसी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार