भारत और श्रीलंका के बीच 13 दिसंबर को होने वाले पहले वनडे मैच के वेन्यू में बदलाव किया गया है। नई दिल्ली में होने वाला पहला वनडे मैच अब विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी है।
बीसीसीआई ने बताया कि दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अनुरोध पर स्थान (वेन्यू) बदल दिया गया है, ऐसा मौसम की संभावित बाधाओं और स्टेडियम में प्रस्तावित नवीनीकरण कार्यों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। पहले एकदिवसीय मुकाबला अब विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है।
वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 दिसंबर, जबकि दूसरा मुकाबला 16 दिसंबर को बेंगलुरु में खेला जाना है। वहीं, तीसरा वनडे मैच 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। टी20 सीरीज की शुरुआत 22 दिसंबर से होगी। पहला मुकाबला राजकोट में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 24 दिसंबर को कटक में खेला जाना है। वहीं, तीसरा टी20 मैच 27 दिसंबर को पुणे में खेला जाना है।
भारतीय टीम फिलहाल न्यूजीलैंड के दौरे पर है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज को 3-2 से अपने नाम किया। भारतीय टीम ने सीरीज के पहले तीन टी20 मैचों में लगातार जीत दर्ज करते हुए सीरीज पर कब्जा जमाया। वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में बुधवार को टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया। भारतीय टीम को कुल पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसको वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।
वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 दिसंबर, जबकि दूसरा मुकाबला 16 दिसंबर को बेंगलुरु में खेला जाना है। वहीं, तीसरा वनडे मैच 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। टी20 सीरीज की शुरुआत 22 दिसंबर से होगी। पहला मुकाबला राजकोट में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 24 दिसंबर को कटक में खेला जाना है। वहीं, तीसरा टी20 मैच 27 दिसंबर को पुणे में खेला जाना है।
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS