मुम्बई, 12 जनवरी | भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर मानते हैं कि ओपनिंग स्लॉट को लेकर शिखर धवन और लोकेश राहुल के बीच जारी प्रतिस्पर्धा टीम के लिए हितकर है। विक्रम ने मंगलवार से आस्ट्रेलिया के साथ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले यह अहम बात कही।

Advertisement

विक्रम ने यहां संवाददाताओं से कहा, "यह अच्छा ऊहापोह है। रोहित ओपनिंग स्लॉट के लिए स्वाभाविक पसंद हैं। राहुल और शिखर अच्छा खेल रहे हैं। शिखर ने वनडे में अच्छा किया है और राहुल अभी शानदार फार्म में हैं। इस बारे में हम समय आने पर चर्चा करेंगे।"

Advertisement

राठौर ने कहा कि सीरीज शुरू होने में अभी कुछ दिन हैं और इस बीच ही टीम प्रबंधन यह फैसला ले लेगा कि रोहित के साथ आस्ट्रेलिया के खिलाफ पारी की शुरुआत कौन करेगा?

राठौर ने कहा, "अगले दो दिनों के भीतर टीम प्रबंधन इस सम्बंध में फैसला ले लेगा।"

वनडे सीरीज और टी-20 विश्व कप का महत्ता पर राठौर ने कहा, "दोनों फारमेट अलग हैं लेकिन क्रिकेट आत्मविश्वास का खेल है। आस्ट्रेलिया एक मजबूत टीम है और इसके खिलाफ अच्छी लय और बेहतर आत्मविश्वास के साथ ही सफल हुआ जा सकता है। इन टीमों के खिलाफ खेलकर किसी भी खिलाड़ी का आत्मबल बढ़ता है।"

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 14 जनवरी को मुम्बई में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा वनडे राजकोट में 17 जनवरी को और फिर तीसरा वनडे बेंगलुरू में 19 जनवरी को होगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार