Shivam Dube Took 2 Wickets Against England In 5th T20: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे (Shivam Dube) ने बीते रविवार, 2 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लिश टीम (England Cricket Team) के तोते उड़ा दिए। इस हरफनमौला खिलाड़ी ने पहले टीम इंडिया (Indian Cricket Team) के लिए नंबर-5 पर बैटिंग करते हुए 13 बॉल पर 3 चौके और 2 छक्के ठोकते हुए 30 रनों की पारी खेली और फिर पांचवें गेंदबाज़ के तौर पर इंग्लिश टीम को 2 ओवर में 11 रन देकर 2 झटके दिए।

Advertisement

गौरतलब है कि इसी के साथ शिवम दुबे ने पुणे में खेले गए चौथे टी20 के बाद सब्स्टीट्यूट प्लेयर का रोना रोने वाले दुनियाभर तथाकथित दिग्गजों और इंग्लिश टीम को आईना दिखाया है। आपको याद दिला दे कि पुणे में 31 जनवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मैच खेला गया था जिसमें शिवम दुबे ने मुश्किल समय में भारतीय टीम के लिए 34 बॉल का सामना करके 7 चौके और 2 छक्के जड़कर 53 रन बनाए थे।

Advertisement

इसी बीच एक गेंद शिवम दुबे के सिर के पिछले हिस्से (हेलमेट) पर लगी जिसके बाद वो असहज दिखे और बाद में मैच रेफरी की कॉल पर टीम इंडिया को हर्षित राणा के रूप में एक सब्स्टीट्यूट प्लेयर मिला। हर्षित राणा के लिए ये टी20 डेब्यू था जिसमें उन्होंने भारतीय टीम की बॉलिंग के दौरान दुबे की जगह लेकर 4 ओवर में 33 रन देते हुए 3 विकेट चटका डाले। ये एक गेम चेंजिंग स्पेल था जिसके बाद दुनियाभर के एक्सपर्ट्स ने बवाल करना शुरू कर दिया।

इंग्लिश टीम से लेकर अधिकतर दिग्गजों का मानना था कि शिवम दुबे गेंदबाज़ी में बहुत अच्छे नहीं हैं जिस वजह से हर्षित राणा उनकी लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट नहीं हो सकते। इस पर जोस बटलर ने तो पांचवें टी20 के दौरान टॉस के समय मज़े लेते हुए अपनी टीम के चार इंपैक्ट प्लेयर के नाम भी ले लिए। हालांकि आखिर में शिवम दुबे ने उन्हें और दुनिया को अपनी बॉलिंग से आईना दिखाया।

जो इंग्लिश टीम मुंबई में खेले गए पांचवें टी20 से पहले सब्स्टीट्यूट प्लेयर का रोना रो रही थी उसी टीम के खिलाड़ी, जो शिवम दुबे को पार्ट-टाइम बॉलर मानते हैं, इस भारतीय के सामने फुस्स हो गए। शिवम दुबे ने पांचवें टी20 में एक नहीं बल्कि इंग्लिश टीम के दो बड़े विकेट झटके। उन्होंने पहले विकेट के पीछे कैच आउट करवाते हुए फिल साल्ट का विकेट चटकाया और फिर इंग्लिश टीम के फ्यूचर कहे जाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज़ जैकेब बेथल को क्लीन बोल्ड करके पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 ओवर में सिर्फ 11 रन देकर 2 विकेट चटकाए। ऐसे में ये साफ है कि शिवम दुबे ने इंग्लिश टीम के साथ-साथ उनकी बॉलिंग पर सवाल करने वाले दुनियाभर के तथाकथित दिग्गजों को आईना दिखाया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार