31 दिसंबर। भारत के विस्फोटक रोहित शर्मा के लिए खुशखबरी है। रोहित शर्मा पिता बन गए हैं। रविवार देर रात उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ है।

Advertisement

इस समय भले ही रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया में है लेकिन इस खबर के मिलते ही हिट मैन मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। आपको बता दें कि रोहित और रितिका पहली बार माता-पिता बने हैं।

Advertisement

ऐसे में अब ये भी खबर है कि रोहित शर्मा सिडनी टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। रोहित शर्मा ने अपनी वाइफ रितिका के प्रेंग्नेट होने की जानकारी एक चैट शो के दौरान दी थी।

रोहित शर्मा ने उस शो में कहा था कि वो जल्द ही पिता बननें वाले हैं। हमारी जिंदगी का यह सबसे खूबसूरत पल है। 

Advertisement

रितिका और रोहित शर्मा की शादी 13 दिसंबर 2015 को हुई थी। गौरतलब है कि बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत की पहली पारी में रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान नाबाद 63 रन की पारी खेली थी।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार