एविन लुईस (Evin Lewis) और काइल मेयर्स (Kyle Mayers) की तूफानी पारियों के बावजूद भी सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को सोमवार (2 सितंबर) को सेंट किट्स के वॉर्नर पार्क में खेले गए कैरेबिय़न प्रीमियर लीग 2024 के मुकाबले में सेंट लूसिया किंग्स के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सेंट लूसिया का सीजन का यह पहला मुकाबला था, वहीं सेंट किट्स की तीन मैच में दूसरी हार मिली है। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद सेंट किट्स ने 3 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। ओपनिंग बल्लेबाज लुईस ने इस सीजन का पहला शतक जड़ते हुए 54 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 7 चौके और 9 छक्के जड़े। वहीं नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे मेयर्स ने 62 गेंदों में 6 चौकों और 7 छक्कों की बदौलत 92 रन की पारी खेली। 

Advertisement

सेंट लूसिया के लिए डेविड वीजे 2 विकेट लिए। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट लूसिया की शुरूआत खराब रही औऱ 24 रन के कुल स्कोर पर 4 विकेट गिए गए। इसके बाद भानुका राजपक्षे और टिम सेफर्ट ने पारी को संभाला। राजपक्षे ने 35 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के मारे। वहीं सेफर्ट ने 27 गेंदों में 64 रन (4 चौके,6 छक्के) की पारी खेली। इसके अलावा डेविड वीजे ने 20 गेंदों में नाबाद 34 रन का योगदान दिया। जिसके चलते सेंट लूसिया ने 17.2 ओवर में 5 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। 

सेंट किट्स के लिए काइल मेयर्स और एनरिक नॉर्खिया ने 2-2 विकेट, ओडियन स्मिथ ने 1 विकेट लिया। 

सेंट किट्स को भले ही हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मेयर्स को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement


 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार