जैक क्रॉले (नाबाद 171) के करियर के पहले शतक की मदद से इंग्लैंड ने यहां द एजेस बाउल मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में चार विकेट के नुकसान पर 332 रन का मजबूत स्कोर बना लिया। इंग्लैंड ने चायकाल के बाद चार विकेट पर 184 रन से आगे खेलना शुरू किया। क्रॉले ने 97 और बटलर ने अपनी पारी को 24 रन से आगे बढ़ाया।

Advertisement

इस दौरान क्रॉले ने अपने करियर का पहला शतक जमाया। वहीं, बटलर ने भी संभलकर खेलते हुए क्रॉले का अच्छा साथ निभाया और अपने करियर का 18वां अर्धशतक पूरा किया।

Advertisement

स्टंप्स के समय क्रॉले 269 गेंदों पर 19 चौके लगा चुके हैं। उनके करियर का यह पहला शतक है। क्रॉले के साथ जोस बटलर 148 गेंदों पर नौ चौके और दो छक्के की मदद से 87 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए अब तक 205 रनों की शानदार साझेदारी हो चुकी है।

पाकिस्तान की ओर से यासिर शाह ने अब तक दो और शाहीन शाह अफरीदी तथा नसीम शाह ने एक-एक विकेट लिया है।

इससे पहले, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। टीम की शुरूआत खराब रही और रोरी बर्न्सस केवल छह बनाकर आउट हुए। उनका विकेट टीम के 12 के स्कोर पर गिरा। उन्हें शाहीन शाह अफरीदी ने आउट किया।

मेजबान इंग्लैंड को दूसरा झटका 73 के स्कोर पर डाम सिब्ले के रूप में लगा। सिब्ले ने 47 गेंदों पर एक चौके की मदद से 22 रन बनाए।

Advertisement

सिब्ले के आउट होने के बाद कप्तान जोए रूट भी टीम के 114 के स्कोर पर तीसरे बल्लेबाज के रूप में पवेलियन लौट गए। दूसरे सत्र में कप्तान रूट ज्यादा देर तक टिक नहीं सके।

नसीम शाह की एक बेहतरीन आउटस्विंगर गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर पीछे गई और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने उनका शानदार कैच पकड़ा। कप्तान ने 51 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 29 रन बनाए।

ओली पोप सिर्फ तीन रन ही बना सके और यासिर शाह की बेहतरीन गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद बटलर ने क्रॉले का साथ निभाया और पहले दिन की खेल समाप्ति तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार