8 नवंबर। जेम्स सदरलैंड, डेविड पीवर और मार्क टेलर के बाद अब पेट हॉवर्ड ने भी क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) को अलविदा कह दिया। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सीए के हाई परफॉर्मेस प्रबंधक हॉवर्ड चौथे अधिकारी हैं, जिन्होंने अपने पद को छोड़ा है।
Advertisement
उल्लेखनीय है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान आस्ट्रेलिया टीम बॉल टेम्परिंग के कारण विवादों से घिर गई थी। इसके बाद कोच जेम्स सदरलैंड और चेयरमैन डेविड पीवर ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।
Advertisement
हाल ही में मार्क टेलर ने सीए बोर्ड निदेशक पद से इस्तीफा दिया और अब हॉवर्ड ने भी अपना पद छोड़ दिया है।
सीए के साथ करार के तहत हॉवर्ड को 2019 तक हाई परफॉर्मेस प्रबंधक के पद पर बने रहना था, लेकिन आस्ट्रेलिया क्रिकेट की समीक्षा के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।