कैनबरा, 19 जनवरी | न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए आस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान बुधवार को किया जाएगा। आस्ट्रेलिया फरवरी में न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। क्रिकेट आस्ट्रेलिया के चयनकर्ता रोडनी मार्श टीम की घोषणा करेंगे।
Advertisement
आस्ट्रेलिया टीम, न्यूजीलैंड के दौर पर दो टेस्ट, तीन वनडे मैच खेलेगी।
पहला टेस्ट 12 से 16 फरवरी के बीच वेलिंगटन में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 20 से 24 फरवरी के बीच क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। पहला वनडे मैच तीन फरवरी को ऑकलैड में, दूसरा वनडे छह फरवरी को वेलिंगटन में और तीसरा एकदिवसीय आठ फरवरी को हैमिल्टन में खेला जाएगा। वनडे टीम की घोषणा बाद में की जाएगी।
एजेंसी