19 जुलाई (लंदन) ।  रविंद्र जडेजा ने जेम्स एंडरसन को आउट कर इंग्लैंड की पहली पारी को 319 रनों पर समेट दिया। इंग्लैंड लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में 24 रनों की बढ़त हासिल कर ली है 

Advertisement

इंग्लैंड आज 6 विकेट के नुकसान पर 219 रनों से आगे खेलने उतरी थी। जिसके बाद मैट प्रायर (23) ने लियम प्लंकेट के साथ मिलकर सातवीं विकेट के लिए 46 रन जोड़े। इस पार्टनरशिप को मोहम्मद शमी को तोड़ा। इसके बाद क्रीज पर आए बेन स्टोक्स (0) औऱ स्टुअर्ट ब्रॉड (4) सस्ते में आउट हो गए। अंत में प्लंकेट और एंडरसन ने आखिरी विकेट के लिए 39 रन जोड़े। जेम्स एंडरसन ने 19 रन की पारी खेली और लियम प्लंकेट 55 रन बनाकर नाबाद रहे। टेस्ट क्रिकेट में यह उनका पहला अर्धशतक है। 

Advertisement

इंडिया की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज भुवनेश्वर कुमान रहे जिन्होंने 82 रन देकर 6 विकेट लिए। लॉर्ड्स में इंडिया की तरफ से भुवनेश्वर कुमार दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ इंडिया की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज अमर सिंह हैं। जिन्होंने 1936 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 35 रन देकर 6 विकेट लिए हैं। 

(सौरभ शर्मा)  
 

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार