Oct.24 (CRICKETNMORE) - टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है। गेल ने अब तक के अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर में 56 मैचों की 52 पारियों में 1607 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 103 छक्के मारे हैं।
Advertisement
इस लिस्ट में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल उनके साथ संयुक्त रुप से पहले स्थान पर हैं।
Advertisement
गुप्टिल ने अब तक खेले गए 75 टी-20 इंटरनेशनल मैचों की 73 पारियों में 2271 रन बनाए हैं, जिसमें कुल 103 छक्के जड़े हैं। यह दोनों अकेले खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस फॉर्मेट में 100 से ज्यादा छक्के मारे हैं।