चंडीगढ़, 2 अगस्त (CRICKETNMORE)| आईसीसी वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाने वाली भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर को बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पांच लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। 

Advertisement

पंजाब के मुख्यमंत्री पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुरेश अरोड़ा को निर्देश दिए हैं कि वह राज्य पुलिस में उप-पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के रूप में हरमनप्रीत की नियुक्ति की सभी जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करें। 

Advertisement

अमरिंदर ने कहा कि हरमनप्रीत पुलिस प्रशिक्षण बाद में भी पूरा कर सकती हैं और इस समय वह अपने क्रिकेट करियर पर ध्यान केंद्रित कर सकती हैं।ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स PHOTOS 

पंजाब के मोगा जिले की रहने वाली हरमनप्रीत ने पिछले महीने महिला वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 115 गेंदों में नाबाद 171 रनों की पारी खेलते हुए टीम को फाइनल में पहुंचाया था। 

वर्ल्ड कप में हरमनप्रीत के प्रदर्शन की सराहना करते हुए अमरिंदर ने राज्य में पिछली शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन सरकार द्वारा बनाई गई खेली नीति की समीक्षा करने की बात कही और कहा कि पिछली सरकार ने हरमनप्रीत को नौकरी न देते हुए खिलाड़ी के साथ 'अन्याय' किया था। 

हरमनप्रीत ने अपने करियर को नई दिशा देने के लिए मुंबई में भारतीय रेलवे का दामन थाम लिया था। 

Advertisement

अमरिंदर ने बुधवार को कहा कि वह रेलवे के साथ खिलाड़ी के रोजगार के मुद्दे को उठाएंगे, ताकि वह जल्द ही पंजाब पुलिस में शामिल हो सकें और अपने करियर में आगे बढ़ती रहें। ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका PHOTOS 

उन्होंने कहा, "जिस तरह से हरमनप्रीत राष्ट्रीय परिदृश्य में उभर कर आई हैं उसने पंजाब को गर्व करने का मौका दिया है। मुझे यकीन है कि पंजाब के लड़कों और लड़कियों को उनसे प्ररेणा मिलेगी।"

 

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार