इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) के 17वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का सामना अपने होम ग्राउंड पर राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम के साथ हुआ था जहां उन्हें एक रोमांचक मुकाबले में 3 रनों से हार का सामना करना पड़ा। घर पर मिली हार महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की टीम के लिए पहला झटका था, लेकिन उन्हें एक और झटका लगा है। दरअसल, चार बार चैंपियन का खिताब जीत चुकी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के इंजर्ड खिलाड़ियों की लिस्ट में एक नाम और जुड़ चुका है। जी हां, हम बात कर रहे हैं तेज गेंदबाज़ सिसांडा मगाला (Sisanda Magala) की।

Advertisement

CSK vs RR मुकाबले के दौरान साउथ अफ्रीका के गन गेंदबाज़ सिसांडा मगाला फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए थे। मगाला ने रविचंद्रन अश्विन का कैच पकड़ा था जिसके दौरान उनकी उंगली पर चोट लगी। मैच के बाद टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने तेज गेंदबाज़ की इंजरी पर अपडेट दिया और बताया कि मगाला लगभग एक से दो हफ्ते के लिए कोई भी मुकाबला नहीं खेल पाएंगे।

Advertisement

बता दें कि मगाला आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे, लेकिन इसके बाद CSK ने उन्हें कीवी ऑलराउंडर काइल जेमीसन के चोटिल होने पर एक रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर उनके बेस प्राइस यानी 50 लाख रुपये में टीम में शामिल किया है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चोटिल होने से पहले मगाला ने सिर्फ 2 ओवर गेंदबाज़ी की थी जिसमें उन्होंने कुल 14 रन खर्चे थे।

गौरतलब है कि इस साल चेन्नई सुपर किंग्स को अपने खिलाड़ियों की इंजरी के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। काइल जेमीसन और मुकेश चौधरी चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। वहीं दीपक चाहर और सिसांडा मगाला लगभग एक-दो हफ्तों के लिए इंजर्ड होने के कारण उपलब्ध नहीं होंगे। बेन स्टोक्स और सिमरजीत सिंह भी रिकवरी से गुजर रहे हैं। वहीं कप्तान धोनी भी घुटने की चोट से जूझ रहे हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार