टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी (MS Dhoni) चंकाचौध से दूर सिंपल लाइफस्टाइल जीने में विश्वास रखते हैं। थाला धोनी को कई मौकों पर अपनी सादगी से फैंस का दिल जीतते हुए देखा जा चुका है। इस बीच धोनी से जुड़ी एक ऐसी जानकारी सामने आई है जिसको सुनकर शायद ही किसी फैन को यकीन हो कि अरबपति धोनी ऐसा भी कर सकते हैं। धोनी लंबे समय से अपने घुटनों के दर्द से परेशान हैं और इसका इलाज वो अमेरिका, लंदन या फिर जर्मनी जाकर नहीं बल्कि गांव में पेड़ के नीचे बैठने वाले वैद्य से करवा रहे हैं।
धोनी का इलाज करने वाले वैद्य का नाम बंधन सिंह खरवार (Bandhan Singh Kharwar) है और ये वैद्य धोनी से एक खुराक के लिए 40 रुपये चार्ज कर रहा है। जड़ी-बूटियों की मदद से पारंपरिक तौर पर इलाज करवा रहे धोनी किसी नॉर्मल मरीज की ही तरह पेड़ के नीचे बैठने वाले वैद्य से अपना इलाज करवा रहे हैं।
हर चार दिन के गैप के बाद धोनी पहुंचते हैं वैद्य के पास: भले ही धोनी रुतबे और शोहरत के मामले में हद से ज्यादा ताकतवर इंसान हों लेकिन, यहां वो अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। वैद्य बंधन सिंह खरवार ने बताया कि धोनी पिछले एक महीने से हर चार दिन के अंतराल पर आकर दवा की खुराक लेते हैं। दरअसल मरीजों के लिए दवाई घर ले जाने की सुविधा नहीं है।
बंधन सिंह खरवार 28 सालों से कर रहे हैं ये काम: वैद्य बंधन सिंह खरवार पिछले 28 सालों से ठीक इसी तरह पेड़ के नीचे टेंट लगाकर बीमारियों का इलाज कर रहे हैं। रांची से करीब 70 किलोमीटर दूर लापुंग थाना क्षेत्र के कातिंगकेला में वो मरीजों का इलाज करते हैं।
धोनी के मााता-पिता ने भी करवाया था वैद्य से इलाज: धोनी के माता-पिता ने भी इन्हीं वैद्य से अपना इलाज करावाया था जिसके चलते धोनी वैद्य बंधन सिंह खेरवार के पास इलाज करवाने पहुंचे। हालांकि, वैद्य ना तो धोनी को और ना ही उनके माता-पिता को पहचान पाया था।