आईपीएल 2023 के 41वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को पंजाब किंग्स के हाथों 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद चेपॉक में मौजूद हजारों फैंस को निराशा हाथ लगी लेकिन इन फैंस का मनोरंजन करने में एमएस धोनी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। सबसे पहले धोनी ने पारी की आखिरी दो गेंदों पर छक्के लगाकर शानदार फिनिश किया और उसके बाद विकेट के पीछे एक शानदार स्टंपिंग करके फैंस को पुराने माही की याद दिला दी।

Advertisement

माही की इस स्टंपिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। धोनी की ये स्टंपिंग पंजाब किंग्स की पारी के 9वें ओवर में देखने को मिलती है जब प्रभसिमरन सिंह रविंद्र जडेजा के ओवर की तीसरी गेंद पर आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश करते हैं लेकिन वो गेंद को पूरी तरह से मिस कर देते हैं और विकेट के पीछे धोनी औपचारिकता को पूरा करके सीएसके को बड़ा विकेट दिलाते हैं।

Advertisement

इस स्टंपिंग की मज़ेदार बात ये रही कि धोनी ने गेंद को पकड़ने के बाद एकदम से गिल्लियां नहीं बिखेरी बल्कि प्रभसिमरन को टीज़ करते हुए 2 सेकेंड के बाद गिल्लियां उड़ाई। माही का ये स्वैग फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

वहीं, अगर आप भी सीएसके की हार से निराश हैं तो इस निराशा को भूलकर आगे बढ़ने का वक्त है क्योंकि पॉइंट्स टेबल पर अभी भी सीएसके की स्थिति अच्छी है। वहीं, इस मैच के बाद हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने एक बड़ा बयान दिया है जो धोनी के करोड़ों फैंस को खुश करने का काम कर सकता है। ये बयान एमएस धोनी की रिटायरमेंट से जुड़ा हुआ है। फ्लेमिंग की मानें तो धोनी ने ऐसा कोई हिंट नहीं दिया है कि वो इस सीजन के बाद रिटायरमेंट लेने वाले हैं ऐसे में हो सकता है कि वो आगे आने वाले सीजन में भी खेलते हुए दिखें।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार