CSK schedule IPL 2026: गरुवार (25 मार्च) को आईपीएल 2026 के पूरे शेड्यूल का ऐलान हो चुका है। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपने सभी सात घरेलू मुकाबले चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलेगी, जहां फैंस को एक बार फिर ‘येलो आर्मी’ का जबरदस्त सपोर्ट देखने को मिलेगा।
CSK अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में करेगी। इसके बाद टीम का पहला होम मैच 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ चेन्नई में खेला जाएगा। वहीं, डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बड़ा मुकाबला 5 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा।
इस सीजन CSK की टक्कर अपने चिर-प्रतिद्वंदी मुंबई इंडियंस से दो बार होगी, जिसमें एक मुकाबला मुंबई में और दूसरा चेन्नई में खेला जाएगा। इसके अलावा टीम सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी होम और अवे दोनों मैच खेलेगी।
गौरतलब है कि पिछले सीजन में CSK पहली बार पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही थी, ऐसे में इस बार टीम बेहतर प्रदर्शन कर वापसी करना चाहेगी। फैंस को इस पूरे सीजन में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे, खासकर बड़े मुकाबलों में टीम की परफॉर्मेंस पर सबकी नजर रहेगी।
आईपीएल 2026 के लिए CSK का पूरा शेड्यूल:
- 30 मार्च – राजस्थान रॉयल्स vs CSK – गुवाहाटी – 7:30 PM
- 3 अप्रैल – CSK vs पंजाब किंग्स – चेन्नई – 7:30 PM
- 5 अप्रैल – RCB vs CSK – बेंगलुरु – 7:30 PM
- 11 अप्रैल – CSK vs दिल्ली कैपिटल्स – चेन्नई – 7:30 PM
- 14 अप्रैल – CSK vs KKR – चेन्नई – 7:30 PM
- 18 अप्रैल – SRH vs CSK – हैदराबाद – 7:30 PM
- 23 अप्रैल – मुंबई इंडियंस vs CSK – मुंबई – 7:30 PM
- 26 अप्रैल – गुजरात टाइटंस vs CSK – अहमदाबाद – 3:30 PM
- 2 मई – CSK vs मुंबई इंडियंस – चेन्नई – 7:30 PM
- 5 मई – दिल्ली कैपिटल्स vs CSK – दिल्ली – 7:30 PM
- 10 मई – CSK vs LSG – चेन्नई – 3:30 PM
- 15 मई – LSG vs CSK – लखनऊ – 7:30 PM
- 18 मई – CSK vs SRH – चेन्नई – 7:30 PM
- 21 मई – CSK vs गुजरात टाइटंस – चेन्नई – 7:30 PM
Also Read: LIVE Cricket Score
आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वाड:
एमएस धोनी (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, डेवॉल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, जेमी ओवरटन, गुरजपनीत सिंह, अंशुल कंबोज, अकील होसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर और जाक फाउल्क्स।