Dasun shanaka IPL: आईपीएल 2023 के लिए ऑक्शन समाप्त हो चुके हैं। सैम कुर्रन से लेकर बेन स्टोक्स तक कुछ ऐसे हरफनमौला खिलाड़ी रहे जिनपर जमकर धनवर्षा हुई है। हालांकि, एक नाम जिसे खरीदने में किसी भी फ्रेंचाइजी ने इंटरेस्ट नहीं दिखाया वो अब आग उगल रहा है। हम बात कर रहे हैं श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका की। टीम इंडिया के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में शनाका ने अपने हरफनमौला खेल से काफी ज्यादा प्रभावित किया है। फैंस का ये तक कहना है कि अब अगर आईपीएल ऑक्शन होता तो फिर दासुन शनाका को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी पैसों की बारिश कर देतीं। बहरहाल, आने वाले टाइम में इन 3 में से कोई एक टीम दासुन शनाका को खरीदने के बारे में विचार कर सकती है।

Advertisement

चैन्नई सुपर किंग्स: धोनी की टीम सीएसके हमेशा से ही हरफनमौला खिलाड़ियों की तलाश में रही है। सीएसके में 2 श्रीलंकाई खिलाड़ी भी खेलते हैं ऐसे में इस बात की काफी ज्यादा संभावना है कि भविष्य में सीएसके की टीम दासुन शनाका को खरीदने के बारे में विचार कर सकती है।

Advertisement

पंजाब किंग्स: प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स अगर दासुन शनाका को खरीदती है तो फिर एक तीर से वो 2 शिकार कर सकती है। एक तो उसे क्वालीटि ऑलराउंडर मिल जाएगा और दूसरा शिखर धवन के बाद दासुन शनाका वो खिलाड़ी हो सकते हैं जिन्हें पंजाब की टीम अपने दल का कप्तान बना दे।

Also Read: SA20, 2023 - Squads & Schedule

Advertisement

मुंबई इंडियंस: कीरोन पोलार्ड के संन्यास लेने के बाद दासुन शनाका मुंबई के लिए लोवर ऑर्डर में बिग हिटर की भूमिका निभा सकते हैं। इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर पोलार्ड की ही तरह दासुन शनाका अंतिम ओवरों में गेंदबाजी करने का भी माददा रखते हैं। रोहित शर्मा की टीम दासुन शनाका को खरीदने के बारे में विचार कर सकती है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार