भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो एक पैपराजी के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में शिवम महरून रंग के ट्रैडिशनल कुर्ते में नजर आ रहे हैं और जब पैपराजी उन्हें देख लेता है तो वो उसे कहते हैं कि प्लीज वीडियो ना बनाए और जब उनकी बीवी आ जाए तो वो वीडियो बना ले।

Advertisement

इस वायरल वीडियो में जब पैपराजी दुबे को टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई देता है तो दुबे थैंक यू कहते हैं और साथ ही कहते हैं कि उनकी बीवी आ रही है तब वो वीडियो उनके साथ बना सकते हैं लेकिन दुबे अपना अकेले का वीडियो डिलीट करने की अपील करते हैं। इस मजेदार वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

वहीं, अभी कुछ दिन पहले भी दुबे सोशल मीडिया पर छाए हुए थे। दरअसल, भारत के टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद शिवम दुबे ने एक सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि वो फाइनल जीतने के बाद अहमदाबाद से मुंबई फ्लाइट से नहीं बल्कि ट्रेन से घर वापस आए। दुबे ने बताया कि उन्होंने ये फैसला इसलिए लिया क्योंकि फ्लाइट्स पूरी तरह बुक थीं और वो जल्द से जल्द घर पहुंचना चाहते थे ताकि अपने चार साल के बेटे अयान और दो साल की बेटी मेहविश से मिल सकें।

द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए, दुबे ने बताया कि उन्होंने ट्रेन का सफर क्यों चुना। दुबे ने कहा, "कोई फ्लाइट उपलब्ध नहीं थी, इसलिए मैंने सुबह जल्दी अहमदाबाद से मुंबई के लिए ट्रेन लेने का फैसला किया। हम सड़क के रास्ते भी जा सकते थे लेकिन ट्रेन ज़्यादा तेज़ थी। मैंने, मेरी पत्नी और एक दोस्त ने ट्रेन से जाने का फैसला किया। 3rd AC के टिकट मिल रहे थे, इसलिए हमने उन्हें बुक करने का फैसला किया। हमने जिससे भी बात की, परिवार और दोस्त, सब परेशान थे। क्या होगा अगर किसी ने मुझे स्टेशन पर या ट्रेन के अंदर पहचान लिया?"

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने आगे बोलते हुए कहा, "मैंने एक कैप, एक मास्क और एक फुल-स्लीव टी-शर्ट पहनी थी। ये सुबह 5.10 बजे की ट्रेन थी, इसलिए हमें उम्मीद थी कि प्लेटफॉर्म पर ज़्यादा लोग नहीं होंगे। तो मैंने अपनी पत्नी से कहा कि मैं ट्रेन छूटने से पांच मिनट पहले तक कार में इंतज़ार करूंगा। उसके बाद, मैं जल्दी से ट्रेन में चढ़ जाऊंगा। रात में, मैं बर्थ से उतरा लेकिन वॉशरूम जाते और वापस आते समय किसी ने मुझे नहीं पहचाना। ट्रेन का सफ़र आराम से चला लेकिन मुझे बोरीवली में दिन के उजाले में उतरने की चिंता थी। मैं वहां ध्यान से बच नहीं सकता था।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार