Chennai Super Kings vs Delhi Capitals Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 18वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शनिवार, 11 अप्रैल को एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच पिछले आईपीएल सीजन सिर्फ एक ही मुकाबला खेला गया था जो कि चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ही हुआ था। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने 183 रन डिफेंड करके मेजबान टीम चेन्नई सुपर किंग्स को 25 रनों से धूल चटाई थी। याद दिला दें कि चेन्नई के मैदान पर केएल राहुल ने 51 गेंदों पर 77 रनों की शानदार पारी खेली थी।
CSK vs DC, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - शनिवार, 11 अप्रैल 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
MA Chidambaram Stadium, Chennai Pitch Report
आईपीएल 2026 का 18वां मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना काफी ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर खेले गए आखिरी पांच टी20 मैचों में से तीन रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते हैं। जान लें कि यहां टी20 में पहली इनिंग का औसत स्कोर लगभग 170 रन रहा है।
CSK vs DC Head To Head Record
कुल - 31
चेन्नई सुपर किंग्स - 19
दिल्ली कैपिटल्स - 12
CSK vs DC, IPL 2026: Where to Watch?
आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।
CSK vs DC, IPL 2026: Player to Watch Out For
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस और सरफराज खान स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर दिल्ली कैपिटल्स टीम की तो केएल राहुल, पथुम निसांका और समीर रिज़वी अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
CSK vs DC Probable Playing XI
Chennai Super Kings Probable Playing XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मैट हेनरी, खलील अहमद। इम्पैक्ट प्लेयर- प्रशांत वीर।
Delhi Capitals Probable Playing XI: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, डेविड मिलर, अक्षर पटेल, ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार। इम्पैक्ट प्लेयर: समीर रिज़वी।
CSK vs DC Today's Match Prediction
आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
CSK vs DC Match Prediction, CSK vs DC Pitch Report, Today's Match CSK vs DC, IPL 2026, CSK vs DC Prediction, CSK vs DC Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Chennai Super Kings vs Delhi Capitals
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।