26 जुलाई। साउथ अफ्रीकी टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने अपने रिटायरमेंट को लेकर एक खास ऐलान कर दिया है। डेल स्टेन ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि साल 2019 में वर्ल्ड कप के बाद वो वनडे क्रिकेट के खुद को अलग कर लेंगे।

Advertisement

इसके अलावा डेल स्टेन ने कहा कि वो अपनी तरफ से काफी मेहनत कर रहे हैं कि उनका चुनाव वर्ल्ड कप 2019 की टीम में हो सके। स्टेन ने कहा कि 2019 वर्ल्ड कप तक वो 40 साल के हो जाएंगे ऐसे में उन्हें नहीं लगता कि वो वनडे क्रिकेट में फिर खेल सकेंगे।

आपको बता दें कि डेल स्टेन ने भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज को लेकर इंग्लैंड पर दांव खेला है और कहा कि इस सीरीज में इंग्लैंड की टीम का पलड़ा भारी है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार