6 जनवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारत के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज डेल स्टेन गेंदबाजी के दौरान चोटिल हो गए हैं।
Advertisement
धवन और साहा का विकेट हासिल करने वाले स्टेन को अपने 18वें में गेंदबाजी के दौरान अपने बाएं पैर के एड़ी में थोड़ी परेशानी महसूस हुई, जिसके बाद वह मैदान के बाहर चले गए।
इसके थोड़ी देर बाद क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने ट्वीट कर जानकारी दी कि स्टेन की चोट की गंभीरता जानने के लिए उन्हें हॉस्टिपल ले जाया गया है।क्रिकेट साउथ अफ्रीका जल्द ही उनकी चोट के बारे में जानकारी देगा।
बता दें कि नवंबर 2016 के बाद डेल स्टेन अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे थे। कंधे में चोट के कारण वह करीब 14 महीने से इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर चल रहे थे।