सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के कप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) ने किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के लिए दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में धमाकेदार अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। वॉर्नर ने 40 गेंदों में पांच चौकों और 1 छक्के की मदद से 52 रन की पारी खेली।

Advertisement

आईपीएल के इतिहास में वॉर्नर ने 50वीं बार 50 या उससे ज्यादा (Most 50+ Score in IPL) रन की पारी खेली, ऐसा करने वाले वह पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वॉर्नर ने अब तक अपने आईपीएल करयिर में खेली गई 131 पारियों में 46 अर्धशतक और 4 शतक जड़े हैं। 

Advertisement

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने के मामले में दूसरे स्थान पर विराट कोहली हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर की 174 पारियों में 42 बार यह कारनामा किया है, जिसमें 37 अर्धशतक और 5 शतक शामिल हैं।

बता दें कि वॉर्नर आईपीएल के सबसे सफल विदेशी खिलाड़ी हैं। उन्होंने 42.89 की औसत से 4933 रन बनाए हैं।

वॉर्नर ने इस मुकाबले में जॉनी बेयरस्टो (97) के साथ मिलकर शानदार पार्टरनशिप की और पहले विकेट के लिए 160 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की।

बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद ने किंग्स इलेवन पंजाब को 69 रनों से हरा दिया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 201 रन बनाए। पंजाब 16.5 ओवरों में 132 रनों पर ही ढेर हो गई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार