Australia vs Afghanistan: अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप सुपर-12 में करो या मरो मुकाबला खेल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरीं। पावरप्ले में अफगानिस्तान के गेंदबाज कंगारूओं (AUS vs AFG) पर कहर बनकर टूटे और 54 रन पर उनके 3 विकेट झटक लिए। वहीं 25 रन बनाकर डेविड वॉर्नर (David Warner) जिस तरह से आउट हुए वो देखने लायक था।

Advertisement

6वें ओवर की दूसरी गेंद पर गेंदबाज थे नवीन-उल-हक जिसपर डेविड वॉर्नर स्विच-हिट करने की कोशिश करते हैं। स्विच-हिट खेलने के चक्कर में डेविड वॉर्नर बॉलर के बॉल फेंकने से पहले ही दाएं हाथ के बल्लेबाज बन जाते हैं। नवीन-उल-हक बैटर डेविड वॉर्नर को ऐसा करता देख लेते हैं और 100 kph की रफ्तार से धीमी गेंद फेंक देते हैं।

Advertisement

नवीन-उल-हक की ऑफ-कटर गेंद को खेलने में वॉर्नर पूरी तरह से चूककर क्लीन बोल्ड हो जाते हैं। डेविड वॉर्नर गेंद को मिड-विकेट (दाएं हाथ के लिए कवर) की ओर धकेलने की कोशिश करते हुए नजर आते हैं। हालांकि, अंत में जीत नवीन-उल-हक की ही होती है और विकेट लेने के बाद उनके चेहरे पर एक उज्ज्वल मुस्कान आ जाती है।

वहीं अगर मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस महत्वपूर्ण मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं। नियमित कप्तान एरोन फिंच भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं उनकी जगह टीम की कमान मैथ्यू वेड संभाल रहे हैं। खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 9 ओवर में 3 विकेट खोकर 80 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार